किसानों के लिए स्थाई बनी आवारा पशुओं की समस्या: राठौर

निष्पक्ष जन अवलोकन

किसानों के लिए स्थाई बनी आवारा पशुओं की समस्या: राठौर

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय आह्वान पर तहसील मुख्यालय पर किसानों के लिए प्रमुख समस्या बन चुकी आवारा पशु और गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि जिले में आवारा पशुओं की समस्या अब किसानों के लिए स्थाई समस्या बन चुकी है। आवारा पशु लगातार खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। जिसको लेकर किसानों को रात-दिन इनसे अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। खेतों पर झोपड़ी बनाकर रात को वहीं रहना पड़ रहा है। उक्त समस्या को लेकर पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मगर आज तक उनकी इस समस्या की ओर किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होनें सरकार से मांग करते हुए आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था कि जाने एवं सभी आवारा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए। इसके अलावा किसानों को जो मूल्य गन्ना मूल्य मिलता था उसमें भी वृद्धि की जाए। इस मौके पर जिला सचिव महेश चंद्र, अशोक कुमार, सुबोध शर्मा, सोरन सिंह, नाथू सिंह, रामवीर शर्मा, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।