मड़ावरा के ग्राम पंचायत जलंधर उपचुनाव का परिणाम, महेन्द्र सहरिया 181 वोटो से विजई घोषित

निष्पक्ष जन अवलोकन। क्राइम ब्यूरो अखिलेश कुमार
मड़ावरा ललितपुर ।जनपद ललितपुर के विकासखंड मड़ावरा में ग्राम पंचायत जलन्धर प्रधान उपचुनाव की घोषणा हो गई। प्रत्याशी महेन्द्र सहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 181 वोटों से पीछे करते हुए,जीत हासिल की।शुक्रवार को विकासखंड मड़ावरा के अटल सभागार स्थित मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे से निर्वाचन टीम और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रधान उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई। जैसे - जैसे गिनती बढ़ी उसी प्रकार से प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होती गईं। सुबह लगभग 10 बजे ही पूरी काउंटिंग पूरी हुई। 1378 के सापेक्ष 963 वोटर्स ने मतदान किया था। काउंटिंग में प्रत्याशी महेन्द्र सहरिया (चुनाव चिन्ह कार) को 479 वोट, हल्लू सहरिया (चुनाव चिन्ह कैमरा) को 298 वोट, बालकिशन सहरिया (चुनाव चिन्ह कन्नी) को 83 वोट, रामचरन सहरिया (चुनाव चिन्ह किताब) को 56 वोट, खिलान सहरिया (चुनाव चिन्ह इमली) को 17 वोट, करन सहरिया (चुनाव चिन्ह अनाज औसता किसान) को 05 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार महेद्र सहरिया ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हल्लू को 181 वोटो से मात देते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा 25 वोट अवैध पाए गए। मतगणना पूरी होने के बाद उप जिलाधिकारी मड़ावरा रोशनी यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार रावत द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान महेन्द्र सहरिया को जीत का प्रमाण दिया। साथ ही प्रशासनिक वाहन से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को घर छोड़ा गया। उधर, उपचुनाव की घोषणा होने के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने फूलमाला पहनाकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।