ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव हेतु पर्चा दाखिल नामांकन संपन्न

ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव हेतु पर्चा दाखिल नामांकन संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन । अखिलेश कुमार

 ललितपुर, मड़ावरा। ललितपुर के विकासखंड मड़ावरा ग्राम पंचायत जलनधर में ग्राम प्रधान ना होने के चलते ग्रामीण विकास कार्य के लिय ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर थे क्योंकि ग्राम पंचायत जालंधर में ग्राम प्रधान असमय देवलोक गमन के कारण ग्राम प्रधान का पद खाली चल रहा था जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत जलंधर में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हेतु नामांकन परचा विकासखंड मड़ावरा कार्यालय में दाखिल किए गए। मतदान पर्चा दाखिल नामांकन अधिकारी आर ओ नरेश कुमार रावत, ए आर ओ पुरुषोत्तम नारायण, हरिशंकर सोनी, बालेंद्र सिंह, पुलिस प्रशासन बल उप निरीक्षक कुलदीप कुमार मदनपुर, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सोजना, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह थाना मड़ावरा, उप निरीक्षक अनिल सिंह थाना मड़ावरा आदि की उपस्थिति में ग्राम पंचायत जलंधर के क्षेत्र वासियों द्वारा प्रधान पद की दावेदारी के लिए 06 उम्मीदवारो ने पर्चा नामांकन खरीदे जिसमे खबर लिखने तक खिलान सहरीया, हल्लु सहरिया, रामचरन सहरिया, करन सहरिया, महेंद्र सहारिया, ने पर्चा नामांकन दाखिल किया।