अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वधान में हुआ सम्राट अशोक जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन सम्मान समारोह

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार
ललितपुर। महरौनी के ग्राम गुढ़ा भदौरा में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा के नेतृत्व में सम्राट अशोक जयंती एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट शिवशरण कुशवाहा(पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी झांसी) अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष यशोदा कुशवाहा ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजय कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई एवं कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की अपील की। एडवोकेट शिवशरण कुशवाहा ने कहा कि हमें एकता में रहने की जरूरत है जब तक हम एक नहीं होंगे तब तक हमारा विकास संभव नहीं है। यशोदा कुशवाहा ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति को भी आगे आना चाहिए और हर एक सामाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले। मनोज कुशवाहा ने कहा कि शिक्षित व्यक्तियों को कभी हथियार की जरूरत नहीं पड़ती इसलिए सभी भाई अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाए शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहेड़ेगा। भजनलाल कुशवाहा ने युवाओं को पाखंड से बाहर निकलने की सलाह दी। रतिराम कुशवाहा ने कहा जो हमें पढ़ाया गया वह हमारा इतिहास नहीं है हमे पढ़ाया गया कि जो जीता वही सिकंदर लेकिन जिसने सिकंदर को हराया वह कौन थे?सभी वक्ताओं ने अनेकों विचार रखे जैसे शिक्षा, बेरोजगार,छुआछूत,बालविवाह, मृत्यभोज आदि विषयों पर चर्चा की गई।सुखलाल कुशवाहा ने कहा कि समाज को इन कुरीतियों से बाहर निकलने के लिए हर दम प्रयास किया जाएगा। लोकगायक रामप्रकाश तूफानी(कुशवाहा) ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखलाल कुशवाहा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा की गई एवं सभी का आभार व्यक्त संरक्षक एडवोकेट रतिराम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव, विजय कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष, यशोदा कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष, एडवोकेट रतिराम कुशवाहा संरक्षक अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ललितपुर, मनोज कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य नाराहट, रामू कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य विरधा, नंदराम कुशवाहा पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश, हृदेश कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य खरगापुर, गिरधारी कुशवाहा पार्षद ललितपुर, भजनलाल कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष ललितपुर, राहुल कुशवाहा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ललितपुर, सम्राट सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके मड़ावरा ललितपुर, जिला उपाध्यक्ष नवल कुशवाहा सम्राट सेना ललितपुर, नीलेश कुशवाहा सम्राट सेना मीडिया प्रभारी, भगीरथ कुशवाहा सम्राट सेना ब्लाक अध्यक्ष मड़ावरा, बबलू कुशवाहा सम्राट सेना संगठन प्रमुख मड़ावरा, रवि कुशवाहा सम्राट सेना तहसील अध्यक्ष मड़ावरा, लोकगायक रामप्रकाश तूफानी, अशोक अकेला पटना, राधे कुशवाहा महरौनी,हरदेव प्रसाद कुशवाहा मास्टर साहब मोतीलाल आरा मशीन वाले लक्ष्मी कुशवाहा एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यकर्ताओं आदि महिलाओं समेत हजारों की संख्या में समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।