एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा स्कूली बच्चों को दी गई निःशुल्क स्टेशनरी बाँटी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष जादौन उरई(जालौन)एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा ग्राम औरेखी में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता शिव सिंह बाबा ने किया। कार्यक्रम संयोजक कमल दोहरे रहे, वही मंच का संचालन अनिल प्रजापति पत्रकार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने स्कूली बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी बांटी गई। इस दौरान समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने बताया कि हमारा और हमारी टीम का उद्देश्य है कि समाज में बदलाव लाया जाये। जिससे बच्चों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। आज कल शिक्षा बहुत महंगी होती जा रही है जिसका परिवार पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है। इसी उम्मीद के साथ हम जिले से लेकर राज्य और संपूर्ण भारत में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए। बस यही हमारा उद्देश्य है। इस दौरान प्रदीप टांडा मंडल अध्यक्ष,रोहित यादव बुंदेलखंड प्रभारी, महिंदर सिंह खालसा प्रदेश अध्यक्ष यूके ,प्रीतम सिंह प्रेमी प्रदेश महासचिव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू श्रीवास,रघुराज सिंह कुशवाहा,दिलीप दोहरे,अंजनी कुशवाहा कोटेदार,लालजी कुशवाहा पूर्व प्रधान,राम प्रकाश कुशवाहा,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।