डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन आटा थाना में किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष जादौन उरई (जालौन)जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना दिवस का आयोजन थाना आटा में किया गया। सम्पूर्ण थाना दिवस में आये हुए फरियादियो की शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक शिकायतों तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की सभी शिकायतों का निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने भी फरियादियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने यह भी कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि आम जनता को न्याय सुलभ कराया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।