भाजपा सरकार में मंहगाई चर्म पर, जनता परेशान -- दीपराज गुर्जर

भाजपा सरकार में मंहगाई चर्म पर, जनता परेशान  -- दीपराज गुर्जर

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन ।

 उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन माधौगढ़ विधानसभा के सुरावली और सिहारी गांव में किया गया। पीडीए चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चर्म पर है और जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ छल करके और झूठ बोलकर सत्ता में आ जाती है इसके बाद जनता पर ही अत्याचार करती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में मंहगाई की मार से किसान ,महिला, नौजवान सभी परेशान हैं किसी को भी किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि इस झूठी और जनता के साथ अन्य करने वाली सरकार को हटाना होगा तभी जनता का भला होगा। पूर्व एम एल सी तिलक चंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा की नियत खराब है। भाजपा के लोग बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान तो कर ही रहे हैं साथ संविधान को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य बनाना है तो संविधान को बचाना होगा। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा समाजवादी पार्टी और पीडीए के लोग ही कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी साथियों को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2027 में सपा के प्रत्याशियों को जिताकर सपा सरकार बनानी होगी। इस मौके दीप राज गुर्जर, तिलक चंद्र अहिरवार, जमालुद्दीन ,,परमात्मा शरण त्रिपाठी,मान सिंह पाल,हर्षेंद निरंजन, राजकुमार प्रजापति,आशुतोष दुबे, हेमंत प्रजापति,राजू अहिरवार, रामेन्द्र त्रिपाठी, बब्बू पाल,महेश शिरोमणि, जंग बहादुर दोहरे राघवेंद्र मौखरी,आशुतोष दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।