गो पुत्र धर्मदास ने किया बड़ा ऐलान गौ माता को बनाए राष्ट्रीय माता

गो  पुत्र धर्मदास ने किया बड़ा ऐलान गौ माता को बनाए राष्ट्रीय माता

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

गौपुत्र धर्म दास महाराज ने किया बड़ा ऐलान गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए दिल्ली पधारे आगरा। 

आपकों बता दें कि होली महाउत्सव पर्व के बाद 17 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले गौ माता राष्ट्र माता घोषित अभियान में सभी कार्यकर्ताओं व भारत वासियों से अपील की ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राहुल गोला गौरक्षक ने कहा कि पधारे और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी व गौ कथा वाचक संत गोपाल मंडी महाराज ,गौ पुत्र पंकज नयाल सनातनी के साथ सम्पूर्ण भारत देश के संतों, गौ रक्षको, गौ भक्तो और सर्व समाज पहुंचेंगे। इसमें केवल गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए विशेष सभा आयोजित हो रही है। सम्पूर्ण भारत देश से गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए,पशु की श्रेणी से गौ माता का दर्जा प्राप्त हो, गौ रक्षको पर होने वाले अत्याचार पर रोक लगे और भारत सरकार गौ रक्षको पर होने वाले झूठे मुकदमे खारीज करें आदि अनेकों विचारों को रखा जाएगा। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज के साथ हजारों लोगों पहुंचेंगे। तथा गौ माता से प्यार करते वाले हजारों संगठन पहुंचेंगे। राजनेताओं, हिन्दू संगठनों और संस्थाओं का भी आगमन होगा। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के निर्देश अनुसार पूरा कार्यक्रम आयोजित होगा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की दिल्ली प्रदेश की टीम, हरियाणा प्रदेश की टीम, उत्तर प्रदेश की टीम, उत्तराखंड प्रदेश की टीम, पंजाब प्रदेश की टीम, राजस्थान प्रदेश की टीम, मध्य प्रदेश की टीम, छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम, बिहार प्रदेश की टीम, बंगाल प्रदेश की टीम,असम प्रदेश की टीम, गुजरात प्रदेश की टीम, जम्मू-कश्मीर प्रदेश की टीम, हिमाचल प्रदेश की टीम, महाराष्ट्र प्रदेश की टीम, तमिलनाडु प्रदेश की टीम, उड़ीसा प्रदेश की टीम, झारखंड प्रदेश की टीम और अनेकों राज्यों की टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सभी भारतवासियों से अपील है कि दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंचे। गौ माता के सम्मान में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी मैदान में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना है आओ मिलकर पहुंचे