संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पीएम कराने से किया इंकार

निष्पक्ष जन अवलोकन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पीएम कराने से किया इंकार

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, इसके बाद मृतक के परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला संख्या आठ निवासी पुष्कर ने बताया उनका पुत्र मनोज कुमार (25) का विवाह 2021 में गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव से हुआ था, कुछ समय बाद मनोज की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद मनोज सदमे में आ गया और तभी से नशे का आदी हो गया। मनोज ने कुछ दिन से खाना नहीं खाया और नशा ही किया। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर उसकी हालत काफी खराब हो हुई तो परिवार के लोग तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। यहां अस्पताल पहुंचने पर मनोज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाल आरएस पुंडीर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर मृतक के पिता पुष्कर ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मनोज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।