ओरछा मध्य प्रदेश में मा. श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा रामकुमार जादौन को प्रमाण पत्र,मेडल देकर सम्मानित किया
निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन)मध्य प्रदेश के ओरछा धाम स्थित रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित “राम महोत्सव" ओरछा मध्य प्रदेश में परम आदरणीय बडे भाई साहब मा. श्री स्वतंत्र देव सिंह जी कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्रालय लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामकुमार जादौन यूथ आइकॉन जालौन को समाजसेवा एवं जल संरक्षण,गौ संवर्धन संरक्षण पर प्रशस्त प्रमाण पत्र,मेडल प्रदान किया गया ।इस अवसर पर आदरणीय मा.श्री राजा बुन्देला जी उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड साथ में मा• राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ जी एवं विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह चौहान जी श्री अरविन्द सिंह चौहान जी मंत्री प्रतिनिधि डा आश्रय सिंह,सोनू चौहान जी आदि मौजूद रहे।