श्री श्री 1008 श्री तुवन मंदिर मैदान प्रांगण में पालिका परिषद, की नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद, की भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं पालिका के अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित समस्त अतिथियों को फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकार पाल जी द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास हेतु समस्त नगर वासियों को आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही मा० राज्यमंत्री, मा० सदर विधायक, मा० जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखें। इसके अलावा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा भी अपने विचार रखे गये। इसके उपरांत का घंटाघर चौराहे पर डा० शादीलाल कॉमर्शिलय कॉम्पलैक्स में स्थित नगर पालिका परिषद, ललितपुर कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) का भव्य स्वागत किया गया व नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। इस दौरान पालिका सभाकक्ष में मा० सभासदगणों व कर्मचारियों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्री चंडी मंदिर महंत चन्द्रेश्वर गिरी महाराज, सिद्धेश्वर मंदिर महंत, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरश्चिन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, एमएलसी शिक्षक प्रयागराज क्षेत्र श्री बाबूलला तिवारी, एमएलसी झांसी-ललितपुर-जालौन श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य पिछडा वर्ग आयोग कुलदीप विश्वकर्मा, सदस्य महिला वर्ग आयोग श्रीमती अर्चना पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक गोस्वामी, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास, जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट पुनीत परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष पाली मनीष तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष महरौनी श्रीमति नीलम बड़ौनिया, प्रधानाचार्य मेडीकल कॉलेज डाक्टर मयंक कुमार शुक्ला जी, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी / कार्यकर्तागण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी, पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा, लिपिक दीनदयाल सोनी, लिपिक हबीब खान, लिपिक दीपेन्द्र कुमार, लिपिक अभिषेक चौबे, लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, लिपिक सुधीर रावत, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, लिपिक विनोद कुमार, लिपिक अमित पाराशर, लिपिक अमित रैकवार, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित नगर पालिका परिषद, ललितपुर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहा।