संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 956 नये पुराने मरीजों का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 956 नये पुराने मरीजों का उपचार किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 956 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवायें दी गई हैं। वहीं 60 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे कराये गये हैं 286 मरीजों के खून के सेम्पल लेकर एल एफ टी,के,एफ टी,सी बी सी, मलेरिया आदि की जांच करवाई गई है। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में बुधवार को उमडी भीड़ में डाक्टर इकबाल डाक्टर गौरव नारायन डाक्टर तथीर फातिमा डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय डाक्टर धीरेन्द्र पटेल डाक्टर अजीत सिंह डाक्टर हसन सलीम डाक्टर अल्का इत्यादि चिकित्सकों ने 956 पेट दर्द हड्डी रोग, स्वांस, आंख, दंत,नाक कान गला बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं।