मिशन शक्ति के तहत हजरतपुर गांव में जागरूकता अभियान
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बदोसराय पुलिस ने बुधवार को हजरतपुर में 'मिशन शक्ति के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओन मियां के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। इसमें विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई।कोतवाली बदोसराय के उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह, आशीष सिंह, रवि कुमार और प्रहलाद कुमार सहित महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति सशक्त करना था।इस दौरान महिला हिंसा और अन्य शिकायतों के निवारण के लिए कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।