भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने रखी दावेदारी, स्वास्थ्य-शिक्षा को बताया प्राथमिकता

भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने रखी दावेदारी, स्वास्थ्य-शिक्षा को बताया प्राथमिकता

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामशंकर वर्मा।

बाराबंकी। रामनगर स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने अपनी राजनीतिक सक्रियता और प्राथमिकताओं को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें जनता की सेवा का अवसर देती है तो स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी उनके प्रमुख मुद्दे होंगे।

शिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वे लंबे समय से भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और पार्टी के प्रति उनका गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा की विचारधारा को अपनाया है। उनका मानना है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान भाजपा के माध्यम से बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। उनकी सक्रियता से अन्य दावेदारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह, आशीष, मुनींद्र, ज्वाला, लवलेश सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।