मानदेय न मिलने से क्षुब्ध स्वंय सहायता समूहों की सखियों ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय दिलवाये जाने की गुहार लगाई

मानदेय न मिलने से क्षुब्ध स्वंय सहायता समूहों की सखियों ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय दिलवाये जाने की गुहार लगाई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मान देय न मिलने से क्षुब्ध क्षेत्र की दर्जनों समूह सखिंयो ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच कर मानदेय दिलवाये जाने की गुहार लगाई है। मामला विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गांवों में संचालित स्वंय सहायता समूहों के सखियों का है। समूह सखी सरिता ,रेखा, माधुरी,अंशिका रावत वन्दना,सुनीता गुप्ता,लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों समूह सखिंयो ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्हें मानदेय न मिलने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस सम्बंध में बी एम एस, इमरान ने बताया है कि जिला मुख्यालय से धनराशि पैसा न आने के कारण मानदेय का भुगतान बाकी है।