टी ई टी अनिवार्यता प्रकरण के विरोध को लेकर तेज हुआ विरोध प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी

टी ई टी अनिवार्यता प्रकरण के विरोध को लेकर तेज हुआ विरोध प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी ।25 से 31 अक्टूबर तक टेट अनिवार्यता के विरोध से संबंधित चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम/अभियान को लेकर नेशनल पैलेस में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने जनपद के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर 24 नवंबर को दिल्ली स्थित जंतर मंतर मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया। बैठक का संयोजन जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि देशभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है, अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने समस्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री से अपने अपने विकास खंड में शिक्षकों की बैठक आहूत कर अधिक से अधिक संख्या में 24 नवंबर को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर उपस्थित होने के आव्हान के साथ साथ रणनीति तैयार करने हेतु आव्हान किया था। जिला मंत्री नीरज वर्मा ने टीईटी को अनिवार्य करने का निर्णय उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जिन्होंने अपने समय की पात्रता के अनुसार नियुक्ति पाई थी, इससे उनकी सेवा एवं सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद बाराबंकी से हजारों की संख्या में शिक्षक जंतर मंतर पर उपस्थित होंगे ऐसी रणनीति तैयार कर ली गई है। बैठक में जनपद अयोध्या जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अफजाल अहमद, विजय सिंह यादव, विजय सिंह, जितेंद्र यादव, सुधीर चौधरी, सौरभ वर्मा, कुसुमलता, सारिका कनोजिया, रुचि गुप्ता, श्रद्धा मणि, शिवा जी मिश्र, चंद्र शेखर सिंह, अभय प्रताप, महेंद्र रावत, शिव पूजन, अंजना मिश्रा, विमल कुमार सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।