एस डी एम प्रीति सिंह ने विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया

एस डी एम प्रीति सिंह ने विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।मौसम खुलने के बाद धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद रफ्तार पकड रही है।उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया जंहा विपणन अधिकारी प्रमोद कुमार द्विवेदी अपने सहकर्मियों के साथ धान की तौल कराते हुए दिखे। सोमवार को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर ने विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया जंहा धान की तौल होते हुए पायी गई। सोमवार तक इस धान क्रय केंद्र पर करीब 195 कुन्टल धान की खरीद की जा चुकी है।एस डी एम ने विपणन निरीक्षक को लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिए हैं।