सुजातपुर मे श्रीमदभागवत कथा के पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सुजातपुर मे श्रीमदभागवत कथा के पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के सुजातपुर मे शुक्रवार को श्रीमदभागवत कथा के ठीक पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बिहरोजपुर गंगा घाट से सुजातपुर कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। मालूम हो कि सुजातपुर निवासी सतीश चंद तिवारी के यहां श्रीनदभागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास आचार्य अवनीश भाई जी के मुखरबिंद से सांगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जहां पर यजमान समेत गांव और क्षेत्र के भारी संख्या मे लोग शामिल हुए। क्लास यात्रा मे महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर शामिल हुई। लोग डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते नज़र आये। कथा वाचक आचार्य अवनीश भाई जी रथ पर सवार होकर कलश यात्रा मे शामिल हुए। इस मौके पर किशन चंद तिवारी, सतीश चंद तिवारी, लक्ष्मी चंद तिवारी, शेषकांत, विनय तिवारी, कमलेश तिवारी, आलोक, अंशुल, अंकित तिवारी, अंजुल और अंश तिवारी समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।