अनियंत्रित ऑटो पलटा मासूम समेत चार घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। थाना व कस्बा बदोसराय के सफदरगंज सड़क मार्ग पर अनियंत्रित बैटरी रिक्शा पलट गया। जिस पर सवार एक युवक दो महिलाओं समेत मासूम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। क्षेत्र के भवानीपुर ददरौली गांव से एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए कोटवा धाम जा रहा । ऑटो रिक्शा सफदरगंज मार्ग पर बदोसराय के ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर सवार दुर्गेश कुमार 30 वर्ष आरती देवी 40 वर्ष रेनू देवी 30 वर्ष के अतिरिक्त वीरेंद्र कुमार का 7 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ घायल हो गये। मौके पर चिख पुकार मच गई। बचाव में पहुंचे ग्रामीणों ने रिक्शे को सीधा कर अंदर दबे सभी लोगों को बाहर निकाल। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। सभी घायल भवानीपुर ददरौली गांव के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग एक लड़की की दिखाई में कोटवा धाम जा रहे थे।








