ग्राम पंचायत कटैयाखादर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।ग्राम पंचायत कटैयाखादर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल कुमार की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह एवं सचिव रामनरायण पाण्डेय नें ग्राम चौपाल का आयोजन कराया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतःरोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार चित्रकूट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,सर्व प्रथम विकासखण्ड रामनगर के खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम वासियों को शासन द्वारा सभी योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग के योजनाओं के बारे में जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। तथा जन चौपाल में कृषि विभाग का कैम्प, चिकित्सा विभाग का कैम्प समाज कल्याण विभाग का कैम्प, इण्डियन बैंक का कैम्प लगाया गया, जिसके द्वारा मौजूदा स्थिति में ही जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया,जिसमें उपकृषि निदेशक चित्रकूट द्वारा विभाग की फर्मर रजिस्ट्री, क्राप सर्वे एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) द्वारा नियोजन विभाग की फैमिली आईडी के बारे में जागरूक किया।इसके पश्चात स्वास्थ केन्द्र रामनगर के चिकित्साधिकारी द्वारा जन चौपाल में आयुष्मान कार्ड के बनाने हेतु कैम्प में जनमानस को कार्ड बनवानें हेतु प्रेरित किया एवं चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं से जनमानस को जागरूक किया,एनआरएलएम की योजनाओं को सहायक विकास अधिकारी (ग्रा०वि०) द्वारा स्वयं सहायता समूहों में पात्र लाभार्थियों को जोडकर शासन की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित कराये जानें हेतु जनमानस को प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी रामनगर द्वारा जनमानस को छात्र/छात्राओं को प्राप्त हो रहे किताबों एवं ड्रेस हेतु अभिभावकों के खात्तों में धनराशि का भुगतान किया जा रहा है,समाज कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं से ग्रा०वि० अधिकारी (स०क०) द्वारा वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेशन्, निराश्रित पेंशन एवं कन्या सुमंगला योजना के बारें में जनमानस को जागरूक किया,पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौवंशों के टीकारण एवं मौसमी बीमारियों से गौवंशो के बचाव हेतु जनमानस को जागरूक किया,अन्त में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) द्वारा जनमानस को सम्बोधन दिया एवं उनकी शिकायतों को सुना जिसमें ग्राम पंचायत में उत्सव भवन निर्माण हेतु मांग,महिलाओं को मातृत्व बन्दना योजना से वंचित महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना से लाभान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में,विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतों को,पेंशन सम्बन्धित शिकायतों को सुना सभी उन्होंने सम्बन्धित शिकायतों हेतु १० दिवस के अन्दर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया,तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी (नमानि गंगे) द्वारा प्राथमिक विद्यालय कटैयाखादर का निरीक्षण किया गया एवं कटैयाखादर गौशाला का भी निरीक्षण किया गया।








