शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। विकास खंड के पनईपुर लक्ष्मणपट्टी के ग्रामीणों ने सोमवार कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान के पास अक्सर असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शाम के समय महिलाओं और छात्राओं का इस मार्ग से गुजरना असुरक्षित हो गया है। शराब खरीदने वालों के वाहनों के कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नशे में धुत लोग अक्सर अभद्र हरकतें करते हैं, महिलाओं के प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह शराब की दुकान स्कूल, मंदिर और वाराणसी बस्ती के नजदीक स्थित है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, राहुल कश्यप, विनोद, सोनू, जयप्रकाश, आशीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनीता, पार्वती, विद्या देवी, रेणु, आशा, पूनम, आरती देवी, गुंजा, सरोज, संगीता सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।