बदोसरांय में घूम रहे छुटटा पशुओं को पकडने का अभियान चला

बदोसरांय में घूम रहे छुटटा पशुओं को पकडने का अभियान चला

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय ग्राम पंचायत में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। पशु व विकास विभाग की टीम ने इस दौरान एक दर्जन से अधिक जानवरों को पकड़ा और उन्हें गौशाला भिजवाया।यह अभियान उप पशुचिकित्साधिकारी डॉ. गया प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक चला। पकड़े गए जानवरों को रामसहाय और हजरतपुर स्थित गौशालाओं में भेजा गया है। प्रशासन ने यह कदम छुट्टा जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं और फसलों को होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए उठाया है।डॉ. गया प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत पहले जानवरों को इंजेक्शन लगाकर मूर्छित किया जाता है। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से वाहन पर लादकर गौशाला पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया से जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और हादसों की संभावना भी समाप्त हो जाती है।डॉ. गया प्रसाद के अनुसार, संयुक्त टीम सुबह से लगातार यह अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान पिछले कई दिनों से जारी है और आगे भी जारी रहेगा।