सामूहिक अखंड जप मे डेढ़ लाख से अधिक मंत्रो का किया जप
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जंगीगंज। क्षेत्र के धनीपुर गांव मे स्थित पंचवटी धाम मे शनिवार को गायत्री परिवार के आह्वान पर सामूहिक गायत्री मन्त्र का अखंड जप का आयोजन किया गया। जहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक गायत्री मन्त्र का लगातार जाप किया गया, जप मे महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 65 लोगों नें जप मे सम्मिलित हुए। सभी लोगों नें मिलकर डेढ़ लाख से अधिक गायत्री मंत्र का जप किया। गायत्री मन्त्र के सामूहिक अखंड जप कार्यक्रम के बाद मां गायत्री की आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राहुल दूबे, महेंद्र दूबे, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, कालिंन्द्र मिश्रा, निर्मल चंद मिश्रा, अखिलेश दूबे, राजु मिश्रा, अमलेश मिश्रा, मनोरमा देवी, ऊषा देवी, उपमा श्रीवास्तव समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।