भदोही में शुक्रवार को 2565 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा

भदोही में शुक्रवार को 2565 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। जिले में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अंदर भेजा गया और किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो इसको ध्यान में रखकर परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह सतर्कता बनाये है और पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है। परीक्षा में बालक और बालिका को संयुक्त रूप से कमरों में बैठाया जा रहा है और परीक्षा बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। भदोही जिले में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत कुल 27517 में 26135 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1382 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। और इंटरमीडिएट प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 44 परीक्षार्थी में सभी परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत कुल 23867 परीक्षार्थी में 22684 उपस्थित रहे और 1183 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिले में 94 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परिक्षर्थी नक़ल करते हुए नहीं पकड़ा गया। कई केंद्रों पर सचल दस्ता की टीम नहीं पहुंच सकी केंद्र पर तैनात स्टेटिक की निगरामी में हुई परीक्षा। केंद्रों से परीक्षा देकर निकले परिक्षर्थियों के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली। अंग्रेजी की परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों में ख़ुशी देखने को मिली। इसी तरह जिले में संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। जहां कुल पंजीकृत 286 में 192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 94 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं हुए शामिल। शुक्रवार की यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।