सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के हडाहा जाते समय कोटवाधाम चौराहे पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट की अगुवाई में ऐतिहासिक स्वागत
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में जा रहे शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी का श्रीकोटवाधाम चौराहे पर ऐतिहासिक स्वागत स्वर्गीय रामदुलारे रावत के पुत्र प्रमोद कुमार रावत नन्हा,व पौत्र सपा के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट सलमान सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज सुरेन्द्र वर्मा नगर परिषद बाराबंकी,प्रहलाद कुमार वर्मा एडवोकेट आदि द्वारा किया गया। दिनेश कुमार रावत अजय कुमार रावत एडवोकेट, बृजेश कुमार रावत एडवोकेट परहू बेचन लाल दीक्षित अनन्तराम यादव प्रधान अंकलेश तिवारी मोनू अल्लू शर्मा बब्लू यादव अपुल मुकेश कुमार रावत सोहन लाल गौतम राजकुमार राव पंकज कुमार रामचन्द्र रावत सहित हजारों की संख्या में लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।