ज्येष्ठ के पहले मंगलवार पर भक्ति में डूबा रामनगर, मंदिरों में उमड़ी आस्था, जगह-जगह भंडारे
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को तहसील क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। हनुमान मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर चले इन आयोजनों में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कस्बे के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर व लखरौरा के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बजरंगबली के दर्शन किए। देर शाम तक मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम निरंतर चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति की अनूठी छटा बिखरी रही।कस्बे के मोहल्ला रानी में समाजसेवी अवनीश मिश्रा द्वारा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को सब्जी, पूरी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में हरीश मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। वहीं अमरीश मिश्रा ने बाइक के माध्यम से युगांत शुक्ला व सहयोगियों के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर बूंदी का प्रसाद वितरित कर सेवा भाव की मिसाल पेश की।इसके अलावा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी भक्तों व समाजसेवियों द्वारा भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन चले इन धार्मिक आयोजनों से रामनगर क्षेत्र में आस्था, सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा।









