शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 570 मरीजों का उपचार किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ करीब 570 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सर्दी ज़ुकाम बुखार स्वांस खांसी हड्डी रोग इत्यादि बीमारियों से ग्रसित 570 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं।ओ पी डी में अधीक्षक डाक्टर इकबाल डाक्टर गौरव कृष्ण डाक्टर तथीर फातिमा डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय डाक्टर धीरेन्द्र पटेल डाक्टर अजीत सिंह डाक्टर हसन सलीम, इत्यादि चिकित्सकों ने मरीजों को देखकर दवायें दी हैं।पांच मरीजों की ई सी जी और करीब 140 मरीजों के ब्लड सेम्पुल लेकर खून की जांच करवाई गई है।40 मरीजों के डिजिटल एक्सरे कराये गये।