लोजपा प्रदेश अध्यक्ष संग संगठन मंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाक़ात

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही l
ज्ञानपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश धनंजय दूबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान और जिलाध्यक्ष भदोही विकास दूबे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के उद्देश्यों व पार्टी क़े संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान क़े पूर्व में किये देशहित क़े कार्यों को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया और संगठन विस्तार में सभी नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की। प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय दूबे ने प्रदेश में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक न्याय, युवाओं के उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की योजना साझा की, *भदोही मे लोजपा की मौजूदा स्थिति और कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को अवगत कराया*। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का विस्तार तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर वर्ग, धर्म और समाज के लोगों को एकजुट कर प्रदेश में मजबूत जनाधार तैयार करना है। जिलाध्यक्ष विकास दूबे ने भदोही जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस प्रकार, संगठन विस्तार को लेकर यह बैठक पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आगामी समय में उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का संगठन व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।