सरयू नदी की तलहटी की बेटी आन्या सिंह फेडरिस विद्यालय लखनऊ से हाईस्कूल की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर टाप 10 में स्थान बनाया, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह अपने साथियों के साथ सम्मानित किया
.अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।सरयू नदी की दांती पर बसे गांव सनांवा के स्वर्गीय समरजीत सिंह विनोद की पौत्री आन्या सिंह सेंड फेडरिश विद्यालय लखनऊ में हाईस्कूल की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर लखनऊ की टाप 10 की सूची में अपना स्थान बनाया। मंगलवार को विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह कोटवा धाम के महन्त एंव भाजपा नेता नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भैय्या, भाजपा नेता संदीप कुमार सिंह,दुर्गेश दीक्षित हर्षित सिंह जितेंद्र सिंह लल्लू रावत अभिलाख, श्याम महराज राहूल मिश्रा आदि सनांवा गांव पंहुच कर आन्या सिंह को फूल माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने स्वर्गीय विनोद सिंह द्वारा सरयू नदी की तलहटी के ग्रामीणों के लिए किये गये संघर्षो और उनके व्यक्तित्व की याद दिलाते हुए सरयू नदी की तलहटी के लोगों को सदैव सरकारी सुविधाओं तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।









