भारत भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में परीक्षा सकुशल संपन्न

भारत भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में परीक्षा सकुशल संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज में स्थित भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को तिमाही परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा बीते सोमवार को दो पालियों में संचालित संचालित हुई। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद प्रबंधक माता प्रसाद चौबे ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और समय से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की बात कही। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में विनोद कुमार सिंह और सलाउद्दीन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिमाही परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पत्रों में आये सवालों के बारे में बताया कि जो तैयारी की थी उसी के हिसाब से प्रश्न आया था। बच्चों ने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से विषयों को पढ़ाया जाता है। इस मौके पर शेखर, सजीवन, राहुल, जीतेन्द्र, प्रवेश, लीला, मनीषा, प्रियंका समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे।