बदरी में एसडीएम ने किया सोलर लाइट लोकार्पण

बदरी में एसडीएम ने किया सोलर लाइट लोकार्पण

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के बदरी में स्थित बाबा बदरी विशाल मंदिर परिसर में ज्ञानपुर के एसडीएम भान सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी का आजाद दूबे समेत तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। उपजिलाधिकारी भान सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदरी में शिव मंदिर समाजसेवी आजाद दूबे ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। ऐसे ही समाज में लोगों जरूरत है। कहा कि जो भी मेरे स्तर से काम होगा उसके लिए मै सदैव तैयार हूं। समाजसेवी आजाद दूबे ने कहा कि प्रकाश फैलाना कोई बहुत बड़ा उद्देश्य नहीं प्रकाश तो कहीं भी फैला जा सकता है। कहा कि समाज के लिए काम करना एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने किया। इस मौके पर ऋषि शुक्ला, विनोद शुक्ल, रामराम सिंह, जीतेन्द सिंह,नन्हे मिश्रा, गंगा धर तिवारी, सरजू प्रसाद, शिव पूजन तिवारी, सुभाष तिवारी, आदित्यनाथ तिवारी, श्री शंकर शुक्ला, निर्भय नाथ, श्यामधर तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।