पारिजात व कोटवाधाम में एमएलसी ने किया दर्शन-पूजन, जनकल्याण की कामना

पारिजात व कोटवाधाम में एमएलसी ने किया दर्शन-पूजन, जनकल्याण की कामना

निष्पक्ष जन अवलोकन ओमकार अवस्थी सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)/ सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष विद्युत जांच समिति उत्तर प्रदेश पवन सिंह चौहान तथा सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने गुरुवार को पारिजात वृक्ष एवं श्रीकोटवाधाम स्थित श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और विश्व मानव कल्याण एवं मनवांछित फलों की प्राप्ति की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद दोनों नेता बड़ी गद्दी के महंत नीलेन्द्र बक्श दास (नीरज भैय्या) के आवास पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह के रूप में श्री समर्थ साहेब का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह बब्लू, दुर्गेश दीक्षित, साहेब प्रसाद यादव, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजबाला, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता विद्युत रामसनेहीघाट, अवर अभियंता, लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा, संदीप कुमार रावत (मंडल अध्यक्ष), संतोष पाण्डेय (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महंत नीलेन्द्र बक्श दास ने कोटवाधाम मेले को देखते हुए क्षेत्र में अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तार बदलने एवं उन्हें टाइट कराने की मांग को लेकर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह को लिखित ज्ञापन भी सौंपा।