निंदूरा में अनुदेशकों व शिक्षामित्रों ने विधायक का किया अभिनंदन

निंदूरा में अनुदेशकों व शिक्षामित्रों ने विधायक का किया अभिनंदन

निष्पक्ष जन अवलोकन निंदूरा (बाराबंकी)। निंदूरा स्थित प्रेरणा लॉन में अनुदेशकों और शिक्षामित्रों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर व बीडीओ आलोक कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि आवश्यक थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने कहा कि मानदेय वृद्धि व कैशलेस इलाज की सुविधा से संविदा कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे शिक्षा स्तर में सुधार होगा। मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में कायाकल्प और स्मार्ट क्लास जैसी योजनाओं का लाभ अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने निंदूरा शिक्षा विभाग की टीम के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर सिंह ‘कौशल’ ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।