उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज व खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने अलग अलग गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला संचालक, सेवादारों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने क्षेत्र के ठाकुरपुर गौशाला का खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने हजरत पुर व मेलारायगंज के गौशाला का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। भीषण गर्मी के दृष्टिगत मंगलवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ठाकुरपुर गौशाला का निरीक्षण किया एंव गौशाला संचालक एवं सेवादारों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने हजरतपुर तथा मेला रायगंज गौशाला का निरीक्षण किया हजरत पुर के सचिव सुरेश यादव व प्रधान प्रतिनिधि औन मिंया को पशुओं को हरा चारा,साइलेज,पशु आहार आदि देने के साथ साथ पशुओं को गर्मी से बचाने के प्रवन्ध की बात कही। मेला रायगंज में सचिव कुलदीप वर्मा प्रधान प्रतिनिधि तथा सेवादारों को पीने का पानी साफ,हरा चारा, पोषाहार,साइलेज आदि पर्याप्त मात्रा में देने की बात कही है।इस मौके पर अवर अभियंता चेतराम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।









