भदोही सुरियाव थाना एसपी अभिमन्यु नें मिशन शक्ति का किया निरीक्षण
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
आज दिनांक 08.12.2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना सुरियावां के *मिशन शक्ति केंद्र* का निरीक्षण कर संबंधित रजिस्टरों को चेक किया गया। जिसमें महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट अधिकारियों, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112) की कार्यप्रणाली तथा आने वाली महिला शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि *मिशन शक्ति 5.0* के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक महिला फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता से लिया जाय और पीड़ित महिलाओं का बेहतर काउंसिलिंग किया जाए एवं प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं को निस्तारित किया जाए।