मुआबजा आने पर सुलह की बात इनकार करने का आरोप ग्राम प्रधान ने की थी मध्यस्थता तो उन पर भी लग रहा फर्जी आरोप

मुआबजा आने पर सुलह की बात इनकार करने का आरोप ग्राम प्रधान ने की थी मध्यस्थता तो उन पर भी लग रहा फर्जी आरोप

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी । मुआवजा राशि आने के बाद एक महिला पर समझौते से मुकरने का आरोप लगाते शिकायत एसडीएम व पुलिस से की गई है।मामला महादेवा कारीडोर से जुड़ा है। भुक्तभोगी बुजुर्ग सुनील कुमार निवासी लोधौरा का कहना है कि उसने महादेवा स्थित एक कमरा व सहन वर्ष दो हजार सोलह में ऊषा देवी को किराए पर दिया था। जब महादेवा कारीडोर बनने के लिए जमीन जाने लगी तो उसकी जगह का बैनामा किराएदार ने कर दिया जब कि नियमानुसार उससे बैनामा कराना चाहिए था। जानकारी होने पर उसने आपत्ति की तो मुआवजा रुक गया लेकिन बारह जनवरी 2026 को लेखपाल व प्रधान ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों में बात कराई और मनमर्जी से सुलह हो गई तथा तय हुआ कि ढाई लाख ऊषा देवी मुआवजा आने पर सुनील को देंगी जिसकी नोटरी भी बनी। अब जब मुआवजा आ गया तो ढाई लाख देने से महिला इनकार कर रही और प्रधान पर उसके पति फर्जी अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं।भुक्तभोगी ने ढाई लाख रुपये दिलाने और ऊषा देवी के खाता संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।तहसीं ने बताया कि मामला जानकारी में आया है।पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई जाएगी।