भदोही में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम एसपी ने किया वृक्षारोपण

भदोही में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम एसपी ने किया वृक्षारोपण

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ लगाकर लोगों को वृक्षों के संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि जनपद में इस वर्ष 12.60 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जाना हैं। जिसका वृहद कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारम्भ होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की जरूरत हैं। इस बार पर्यावरण दिवस का थीम भी प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में तमाम जगहों पर आयोजन किया गया।