काउंसलिंग आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रीय महोत्सव 2025 का किया गया आयोजन

काउंसलिंग आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रीय महोत्सव 2025 का किया गया आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

मथुरा जनपद के गोवर्धन चौराहे के समीप खंडेलवाल सेवा सदन में रविवार को सुबह 10:00 बजे से मीडिया काउंसलिंग ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रीय हिंदी महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ गन्ना एवं विकास मंत्री उत्तर प्रदेश चौधरी लक्ष्मी नारायण के द्वारा सरस्वती माता के स्मृति चिन्ह के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग़ लिया साथ उन्हें ट्रॉफी व पटुका से सम्मानित किया गया और इसी श्रृंखला में लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका पर विचार गोष्ठी की गई इसमें अन्य राज्यों से आए मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के अजय भास्कर, संजय राठी दिनेश, बिजेंद्र सैनी, शांति गौतम मफ़त लाल अग्रवाल,पदाधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व बल्देव विधायक पुरन प्रकाश तथा मीडिया बंदू ने अपने विचार रखे और मथुरा जनपद के जिला मुख्यालय के करीब प्रेस क्लब बनवाने का भी आश्वासन मंत्री एवं विधायक द्वारा दिया गया। तथा कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रोफेशन ओमपाल सिंह निडर, पंडित अशोक नागर हास्य कवि इंदौर वाले, संजय सिंह गीतकार, अर्जुन सिंह चांद, अजय अट्टापट्टू, विभा शुक्ला, कन्हैया राज, मनीष मगन, विकास बैरागी आदि कवियों ने भाग लिया। जिसमें जनपद के विभिन्न चैनलों व अखबारों के पत्रकारों के द्वारा शिरकद दी।