सम्पूर्ण समाधान दिवस में 72 शिकायतें आयीं 12 का मौके पर निस्तारण किया गया

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 72 शिकायतें आयीं 12 का मौके पर निस्तारण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिरौलीगौसपुर के पारिजात सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 72 शिकायतें आयीं 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिक तर खेतौनी राशन कार्ड विजली विकास आदि विभागों की समस्यायें आंयी जिसमे कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने रोशन लाल पुत्र भागूराम जो कि कई महीनों से खेतौनी पर अंश निर्धारण के लिए चक्कर काट रहा था। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की रिपोर्ट प्राप्त कर रोशन लाल का खतौनी पर अंश निर्धारण करवा कर नई खतौनी जारी कराते हुए समस्या का समाधान करवा दिया है ग्राम सहरी के अरविंद कुमार सोनी का खतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया था जिसे सही करवा कर मामले को निस्तारित कर दिया गया।पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने भी अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को समय से गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।शेष 55 शिकायतों का गुणवत्ता युक्त समय से निस्तारण करने के निर्देश जिला अधिकारी ने दिया है।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला विकास अधिकारी,बी डी ओ रामनगर,बी डी ओ दरियाबाद बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, दिनेश कुमार पाण्डेय,राजस्व निरीक्षक प्रेमचन्द्र लेखपाल आनन्द शर्मा प्रदीप कुमार वर्मा शुभेन्द्र अवस्थी अजय रावत संदीप कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी,के अतिरिक्त समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। दिवस के पश्चात जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा कि इस बार अच्छी बारिश हो रही है सरयू नदी घाघरा की बाढ की स्थिति की निगरानी करायी जा रही है। अलीनगर रानीमऊ तटबांध के भीतर बसे गांवों में राजस्व कर्मी प्रतिदिन पंहुचकर बाढ चौकियों को अलर्ट रहने को कहा है तथा पशुओं की चारा की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।