विश्व पर्यावरण दिवश पर पर्यावरण सरंक्षण को लेकर किया गया जागरूक, प्लाटिक प्रदुषण को ख़त्म करने का लिया गया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवश पर पर्यावरण सरंक्षण को लेकर किया गया जागरूक, प्लाटिक प्रदुषण को ख़त्म करने का लिया गया संकल्प

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।आज दिनांक 05.06.25 चित्रकूट जिले के शिवरामपुर कर्वी ब्लाक के भारतपुर ग्राम में ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवश पर समुदाय के लोगो किया गया जागरुक | ए डी ओ पंचायत धर्मेन्द्र जी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवश हमे पर्यावरण संरंक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है | यह प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकशान जैसी वैश्विक चुनौतियो पर ध्यान केन्द्रित करता है | हमारी दैनिक आदते पर्यावरण को प्रभावित करती है | हमे उर्जा बचाने, प्लाटिक कम करने और पेड़ लगाने जैसे छोटे कदम उठाने चाहिए | हमारा पर्यावरण जिसमे हवा, पानी, मिटटी , पेड़ पौधे जीव जंतु शामिल है हमारे जीवन का आधार है लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण यह गंभीर गतिबिधियो का सामना कर रहा है | प्रदुषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विबिधता का नुकशान | इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे तुरंत और सामूहिक रुपे से कार्य करने की आवश्यकता है | ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के जिला समन्यवक राजीव कुमार पाठक जी ने बताया कि प्लाटिक प्रदुषण को ख़त्म करने के लिए हमे प्लास्टिक से होने वाले कचरे और उसके हानिकारक प्रभावों को पूरी तरह से रोकना चाहिए, इसमें प्लास्टिक के उत्पादन को कम करना , मौजूदा प्लास्टिक कचड़े को ठीक से साफ करके निपटाना शामिल है, जहा प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकशान न पहुचे | सिंगल यूज़ प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की थैलियो और बोतलों का उपयोग कम करे, कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग अलग करके रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दे | लास्टिक से बनी चीजे ,पोलिथीन बैग , चिप्स और बिस्किट्स जैसे खाद्य पदार्थो के पैकेट साबुन और टूवपेस्ट जैसे शौचालय के सामान के पैकेट है यहाँ तक की हमारी टूथब्रुश, पेन मेज , और कुर्शी जैसी चीजे भी प्लास्टिक से बनती है प्लास्टिक एक ऐसी सामग्री है सैकड़ो वर्षो तक जमीन में जैविक रूप से अपघटित नहीं होतो है प्लाटिक को जलने से बिसैली गैसे निकलती है जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है इसी मौके पर आज पौधा रोपड़ भी करवाया गया |