भा कि यू महत्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक हुई

भा कि यू महत्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बरौलिया गांव स्थित पारिजात धाम में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज रावत ने की।इस दौरान कई नए लोगों को किसान यूनियन की सदस्यता दी गई। संगठन में शामिल सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी से संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।बैठक में क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या सहित किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में दर्जनों किसान मौजूद रहे।भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज रावत ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रत्येक माह बैठक की जाती। बैठक क्षेत्र के किसान कार्यकर्ता शामिल हुए और अपनी अपनी समस्याओं को बताया समस्या के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से वार्ता किया जाएगा।