पापमोचिनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पापमोचिनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। पापमोचिनी एकादशी के अवसर पर रविवार को कस्बा फतेहपुर क्षेत्र के जारखबीर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मेले में प्रसाद, पूजन सामग्री व अन्य दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराए। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक भी तैनात रहे।