देवरियाताल में तेरा बोरा कूड़ा उठाया, जीरो प्लास्टिक की पहल।

देवरियाताल में आयोजित काफल फेस्ट (16-20 जून) के दौरान Taamer फाउंडेशन और पांडवास ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में 13 बोरा प्लास्टिक और अन्य कचरा इकट्ठा किया गया। पांडवास समूह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को जीरो प्लास्टिक जोन घोषित करना रहा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी सहयोग की अपील की। ये अभियान पर्यावरणीय जागरूकता का सशक्त उदाहरण बना।