घर के सामने पेड़ पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति था घर से बाहर

महराजगंज रायबरेली।
संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला का घर के सामने ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव पाया गया है। हालांकि हत्या है या आत्महत्या यह अभी रहस्य ही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। मौत की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव निवासी कुंती उम्र 22 वर्ष पत्नी श्यामू का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने लगे अर्जुन के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में लटका मिला।मृतक पत्नी के पति श्यामू का कहना है कि मैं रात को धन की नर्सरी में पानी लगाने के लिए गया था आज जब सुबह आठ बजे वापस लौटा तो देखा कि मेरी पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका है।की प्रकार का कोई बाद विवाद भी नहीं हुआ।वही इस सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।वही मृतक महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फांसी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।