खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई थी

खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई थी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर ।ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को एक बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा भी मौजूद रहे। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई इस बैठक में बीडीओ संजीव गुप्ता ने विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने 25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया। यह कार्यक्रम लखनऊ के बसंतकुंज योजना में बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' के लोकार्पण से संबंधित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है कि इस कार्यक्रम सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग लखनऊ जाएंगे। बीडीओ ने पंचायत सचिवों सहित सभी ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों को इन लोगों के लखनऊ पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए साधन उपलब्ध कराने को कहा। बीडीओ ने बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी जयराम बाल्मीकि, सतीश वर्मा, राजेश कुमार रावत, मनीष शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष, रवि रावत, तेजभान वर्मा, कुलदीप वर्मा, सुरेश चंद्र यादव, आदि मौजूद रहे।