एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने औलिया लालपुर गौशाला का निरीक्षण किया

एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने औलिया लालपुर गौशाला का निरीक्षण किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने औलिया लालपुर गौशाला का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी,हल्का लेखपाल आशुतोष मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव रवि सरोज आदि के साथ औलिया लालपुर गौशाला का निरीक्षण किया जंहा 424 पशु मौजूद थे। उपजिलाधिकारी ने गौशाला संचालक एवं सेवादारों को निर्देश दिए कि पशुओं को गर्मी और लू से बचाने के लिए टीन सेड पर बोरा डलवाने एंव साइड में पल्ली बंधवाने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया है कि गौशाला की साफ सफाई ठीक है पीने का पानी,भूसा,हरा चारा साइलेज,नमक पशु आहार आदि पर्याप्त मात्रा में है।