ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में किसान नेता स्वर्गीय मुकेश सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गयी
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एंव तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा के संचालन में हुयी। जिसमें किसान नेता एंव भा कि यू टिकैत गुट के प्रान्तीय महामंत्री स्वर्गीय मुकेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एंव माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा मोहम्मद जीसान, मंगल यादव, राम उदेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश,राम बहादुर, जगदम्मा उमेशचंद्र मोनू,केंवल प्रसाद मोल्हे सुरेन्द्र विनय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।









