ईद व अलविदा की नमाज को लेकर थाना मसौली में शांति समिति की बैठक
निष्पक्ष जन अवलोकन संवाददाता : विनय सिंह मसौली (बाराबंकी)। बुधवार को थाना मसौली परिसर में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर व अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी ईद-उल-फितर को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों व अन्य प्रबुद्धजनों से अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अलविदा की नमाज और ईद की नमाज के मद्देनजर रास्तों, सड़कों की साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, चौकी प्रभारी सहादतगंज संतोष त्रिपाठी, त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, उपनिरीक्षक राजकरन सिंह, प्रधान मुईन वारिस, मो. एजाज अंसारी, नूर मोहम्मद, मो. सलमान, रहमत अली, मो. आदिल, अजय कुमार, ललित कुमार, अंगद गौतम, नसरुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









