स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में पंहुचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव

स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में पंहुचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम हडाहा में पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र, सपा नेता राजा रितेश कुमार सिंह 'रिंकू भैया' ने शिवपाल यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, धान खरीद और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। शिवपाल यादव ने कहा कि "अभी तक डबल इंजन आपस में टकरा रहे थे, लेकिन अब डिब्बे भी टकराने लगे हैं।शिवपाल यादव ने 2027 के विधानसभा चुनावों में बाराबंकी की सभी छह विधानसभा सीटें जीतने की अपील की। उन्होंने दरियाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी का टिकट मांग रहे राजा रितेश कुमार सिंह को आशीर्वाद दिया और जनता से उन्हें मजबूत करने का आह्वान किया। रितेश कुमार सिंह ने इस सभा में हजारों लोगों को एकत्रित कर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। शिवपाल यादव दोपहर करीब 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले समाधि स्थल पर जाकर स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा भी शिवपाल यादव के साथ मौजूद रहे।अपने संबोधन में शिवपाल यादव ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह को याद करते हुए कहा कि वे उनके साथ मंत्री थे और छह बार विधायक रहे। उन्होंने हमेशा जनता के लिए कार्य किया। उन्होंने स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा, स्वर्गीय रामसेवक यादव और अनंत राम जायसवाल सहित स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह जैसे समाजवादी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन नेताओं ने जिले का चौमुखी विकास करवाया।उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकारों (2003 और 2012) के दौरान केवल इटावा और बाराबंकी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के 75 जिलों में विकास कार्य हुए। शिवपाल यादव ने नमामि गंगे परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अब तो सत्तारूढ़ दल के विधायक ही अपने मंत्रियों को घेरने लगे हैं। इस मौके पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक गौरव रावत, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट अजय रावत एडवोकेट बृजेश कुमार रावत एडवोकेट प्रमोद कुमार रावत नन्हा,जिला पंचयात सदस्य मोहम्मद अहमद शहंशाह, विजय कुमार यादव, आदेश जैन, राजवीर यादव, सोनू सिंह, स्वतंत्र सिंह, अतुल सिंह, मंच का संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया।