सदर विधायक ने पीएन इण्टर काॅलेज में हरी झंडी दिखाकर सघन पल्स पोलियों अभियान की रैली को रवाना किया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में शनिवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जनपद के पीएन इण्टर काॅलेज में हरी झंडी दिखाकर सघन पल्स पोलियों अभियान की रैली को रवाना किया। दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे को पोलियो वैक्सीन पिलाने से कोई नुकसान नहीं है बल्कि इससे फायदा है। पोलियों की वैक्सीन से हम बच्चों की जिंदगी को बेहतर और सुरक्षित बनाये रख सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियों वैक्सीन पिलाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इम्तियाज अहमद ने बताया कि 14 दिसम्बर 2025 को जिले में जीरू से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी। जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जायेंगे उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर (सोमवार से षुक्रवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। इसके बाद भी जो बच्चे छूट जायेंगे उन्हें 22 दिसम्बर को दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्श के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर षिवप्रकाष ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु आषा एवं ए,एन,एम को प्रषिक्षित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हैल्थ स्पेषलिस्ट डॉक्टर सौरभ सक्सेना ने बताया कि रैली के माध्यम से आगामी सघन पल्स पोलियों अभियान हेतु जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेष चन्द्र यादव, परामर्षी चिकित्सक डॉक्टर हुसैन खाॅन, पी,एन, इण्टर काॅलेज ललितपुर के प्रधानाचार्य अजय सक्सेना, सहायक अध्यापक विकास कुमार, विवेक गुप्ता, इन्द्रमणि यादव, पियूश हुण्डैत, बलराम मिश्रा, हरिषंकर तिवारी, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेष भारती, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एस.एम.ओ.डब्लू.एच.ओ डाॅक्टर सुमित बघेल डी.एम.सी यूनिसेफ सबा परवीन, मनोज रावत आदि उपस्थित रहें।